“होटल के कर्मचारी ने उड़ाए 1.90 लाख, शादी की पेमेंट लेकर फरार | माधवनगर थाना में मामला दर्ज”

कटनी। कटनी शहर के माधवनगर थाना अंतर्गत पीरबाबा क्षेत्र स्थित होटल ऋषि रेजेंसी में चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। होटल के ही एक कर्मचारी ने विश्वासघात करते हुए शादी समारोहों से प्राप्त नकद राशि और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 173/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता अनमोल चौपड़ा (निवासी जबलपुर, हाल मुकाम झिंझरी) ने पुलिस को बताया कि होटल में हाल ही में आयोजित 3-4 शादी कार्यक्रमों की पेमेंट और कुछ कीमती सामान सुरक्षित रखा गया था। आरोपी कर्मचारी देवपाल चौधरी (निवासी ग्राम बरौली, पन्ना) ने मौका पाकर पूरी नकद राशि और होटल का सामान लेकर फरार हो गया।

कुल चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग 1 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है – नकद राशि: 1,43,000 रुपये,होटल का सामान: लगभग 47,000 रुपये घटना 7 दिसंबर 2025 की रात की बताई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट 23 फरवरी 2026 को दर्ज कराई गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं तथा IPC की धारा 381 (सेवक द्वारा स्वामी की संपत्ति की चोरी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING