“15 सितंबर से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, पुरी–गंगासागर–काशी–अयोध्या सहित 5 प्रमुख तीर्थों के दर्शन का सुनहरा अवसर मध्य प्रदेश के शहरों से भी रवाना होगी”

मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी एक बार फिर भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। इस विशेष ट्रेन के जरिए श्रद्धालु एक ही यात्रा में पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी और अयोध्या में रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

आईआरसीटीसी के अनुसार भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 15 सितंबर 2026 को इंदौर से रवाना होगी। यह ट्रेन मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और अनूपपुर रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जहां से यात्री इस यात्रा में शामिल हो सकेंगे।

यह धार्मिक यात्रा 10 रात और 11 दिनों की होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी और अयोध्या में रामलला सहित प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

यात्रा की बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा सकती है। इसके अलावा अधिकृत एजेंटों के माध्यम से भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए यात्री आईआरसीटीसी के भोपाल, जबलपुर और इंदौर रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING