“कुंवर मार्तण्ड सिँह को वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिऐशन संघ क़े संभागीय प्रवक्ता पद की मिली जिम्मेदारी”

कटनी /विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक और अधिकारी -कर्मचारी जगत में महत्वपूर्ण संगठनात्मक पदों पर उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे, सेवानिवृत्त शिक्षक कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत को, वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन में प्रांतीय उपाध्यक्ष पंडित रामाधार गौतम और पंडित रामनरेश त्रिपाठी की सिफारिस पर संभाग स्तर पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक पद से नवाज़ा गया है।

प्राप्त जानकारी केनुसार अति उत्साही,ऊर्जावान और सक्रियता क़े पर्याय,सेवा निवृत्त शिक्षक श्री सिँह को वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन क़े प्रान्ताध्यक्ष राजकुमार दुबे द्वारा अपने संगठन में, उनकी दवंगता, सबको लेकर चलने की खूबी और जुझारूपन का लाभ संगठन में लेने की दृष्टि से वर्तमान में जबलपुर संभाग का संभागीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

संभागीय प्रवक्ता पद पर श्री सिंह की नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुये,उन्हें शुभकामनायें और बधाई देने क़े साथ साथ प्रांतीय निकाय क़े सूझबूझ और दूरदर्शिता की मुक्तकंठ सराहना की गयी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING