“09 अगस्त को कटनी में निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, बागेश्वर धाम से नीलकंठेश्वर धाम तक गूंजेगा ‘बोल बम'”

कटनी।श्रावण मास के पावन अवसर पर कटनी जिले में 09 अगस्त को आस्था का भव्य संगम देखने को मिलेगा। बागेश्वर धाम से नीलकंठेश्वर धाम, सलेया पड़खुरी तक विशाल पैदल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। हजारों शिवभक्तों की मौजूदगी में पूरा मार्ग “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से शिवमय होगा।

श्रावण मास के पवित्र अवसर पर 09 अगस्त 2026 को कटनी जिले में भव्य विशाल पैदल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा बागेश्वर धाम से शुरू होकर नीलकंठेश्वर धाम, सलेया पड़खुरी में संपन्न होगी।

आयोजन समिति के अनुसार यात्रा में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे। पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयघोष “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के साथ भक्ति में सराबोर नजर आएंगे।

यात्रा के समापन पर दोपहर 12 बजे से नीलकंठेश्वर धाम में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जहां सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

आयोजन समिति ने जिले और आसपास के सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कांवड़ यात्रा को सफल बनाने और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

तिथि: 09 अगस्त 2026

यात्रा प्रारंभ: बागेश्वर धाम

समापन: नीलकंठेश्वर धाम, सलेया पड़खुरी, कटनी (म.प्र.)

विशाल भंडारा: दोपहर 12 बजे से

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING