नवरात्रि, दीपावली और छठ पर स्टेशनों पर बढ़ेगी भीड़, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा पर विशेष जोर”

जबलपुर। आगामी नवरात्रि, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने स्टेशनों पर बढ़ने वाली संभावित यात्री भीड़ से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर कमल कुमार तलरेजा की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में जबलपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों के अधिकारियों और स्टाफ ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और स्टेशन व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार कलामे और अभय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रिंस विक्रम, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मुनव्वर खान तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक  गुन्नार सिंह सहित मंडल के अन्य शाखा अधिकारी मौजूद रहे।

वर्चुअल बैठक में जबलपुर, मदन महल, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, सागर, दमोह और ब्यौहारी सहित मंडल के अन्य स्टेशनों के स्टाफ ने भी भाग लिया।

भीड़ प्रबंधन पर विशेष फोकस

मंडल रेल प्रबंधक ने सभी स्टेशन स्टाफ को निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को व्यवस्थित तरीके से संभाला जाए। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ संयुक्त रूप से कार्य करें स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने देने के निर्देश दिए गए हैं। लिफ्ट, एस्केलेटर, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सर्कुलेटिंग एरिया, होल्डिंग एरिया, डिस्प्ले और अनाउंसमेंट सिस्टम के साथ-साथ कोच गाइडेंस सिस्टम की नियमित निगरानी करने को कहा गया है।

प्लेटफॉर्म बदलने से यथासंभव बचने के निर्देश

नवरात्रि, दीपावली और छठ पर्व के दौरान विशेष ट्रेनों और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने यथासंभव प्लेटफॉर्म परिवर्तन से बचने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही यात्रियों को ट्रेन और प्लेटफॉर्म से जुड़ी जानकारी समय पर और स्पष्ट उद्घोषणा के माध्यम से उपलब्ध कराने तथा स्टेशन पर प्रभावी यात्री प्रबंधन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

 

होल्डिंग एरिया और CCTV निगरानी पर जोर

स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए आवश्यकतानुसार होल्डिंग एरिया विकसित और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और यात्रियों की जरूरत के अनुसार अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है। होल्डिंग एरिया को आवश्यकतानुसार वॉटरप्रूफ रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं, स्टेशन परिसर में लगे CCTV कैमरों को सुचारु रूप से चालू रखने तथा CCTV से लैस वार रूम के माध्यम से स्टेशन की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति या समस्या की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

सफाई और पेयजल व्यवस्था की नियमित निगरानी

मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशनों पर सुलभ शौचालय, सफाई व्यवस्था, पेयजल और अन्य यात्री सुविधाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्टेशन परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा स्टेशन पर किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों और ग्रुप में साझा करने के निर्देश दिए गए, ताकि समस्या का शीघ्र निराकरण किया जा सके।

सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्री आवागमन का लक्ष्य

मंडल रेल प्रबंधक ने सभी विभागों और स्टेशन स्टाफ से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नवरात्रि, दीपावली और छठ पर्व के दौरान सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित यात्री आवागमन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING