“बरही अग्निकांड: लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई, कलेक्टर ने मांगे घटना के वीडियो.. “30 दिन में मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश, आमजनता से भी सहयोग की अपील”

कटनी/बरही। दीपावली की रात बरही में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर कलेक्टर आशीष तिवारी ने आम जनता से अपील की है। उन्होंने कहा कि घटना से संबंधित किसी भी व्यक्ति के पास वीडियो, फोटो या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो तो वह प्रशासन के साथ साझा करें, ताकि हादसे में लापरवाही बरतने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

           कलेक्टर आशीष तिवारी कटनी 

कलेक्टर ने बरही अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी करते हुए अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की है। समिति को घटना के कारणों, संभावित लापरवाही और संबंधित पहलुओं की जांच कर 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि दीपावली की रात बरही में पूरन अग्रवाल की क्रॉकरी दुकान में आग लग गई थी। आग ने देखते ही देखते तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। इस दर्दनाक हादसे में दो माह के मासूम बच्चे सहित एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

प्रशासन अब हादसे के वास्तविक कारणों और संभावित लापरवाही की जांच में जुटा है। कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील की है कि उनके पास घटना से जुड़ा कोई भी वीडियो या साक्ष्य हो तो प्रशासन को उपलब्ध कराएं, जिससे जांच में मदद मिल सके और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING