“बरही अग्निकांड: छह मौतों पर कांग्रेस ने उठाई जवाबदेही की मांग, दोषियों पर FIR और बर्खास्तगी की मांग”

कटनी/बरही। दीपावली की रात बरही में हुए भीषण अग्निकांड में अग्रवाल परिवार के छह सदस्यों की मौत के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक जवाबदेही का मुद्दा उठने लगा है। इसी क्रम में कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह बरही पहुंचे और पीड़ित अग्रवाल परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस की मांगें सामने रखीं। सौरभ सिंह ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि जांच में अधिकारी-कर्मचारी दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें बर्खास्त कर उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि छह लोगों की जान जाने जैसे गंभीर मामले में केवल निलंबन की औपचारिक कार्रवाई पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कहते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार अग्रवाल परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा जगवानी सहित अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING