“शीतलहर में जरूरतमंदों को राहत, नगर निगम ने रैन बसेरा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा”

कटनी। शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने जरूरतमंदों को सुरक्षित रात्रि आश्रय उपलब्ध कराने के लिए रैन बसेरा की व्यवस्थाओं पर निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने मंगलवार की रात बस स्टैंड स्थित नगर निगम के रैन बसेरा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, गर्म कपड़ों और रात्रि विश्राम के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर केयरटेकर से ठहरने वाले नागरिकों की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

रैन बसेरा में ठहरे नागरिकों से लिया फीडबैक

इस दौरान राजस्व अधिकारी ने रैन बसेरा में ठहरे रेपुरा निवासी सुखराजू बर्मन एवं रमता पटेल से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। नागरिकों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए बताया कि उन्हें यहां ठहरने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।

नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य है कि शीतलहर के दौरान कोई भी जरूरतमंद खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर न हो और प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आश्रय मिल सके।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING