
कटनी में आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को Aden लाइन के साथ नॉन पेमेंट सेल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों के डिपो और उपमंडल स्तर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से नए कर्मचारियों को CUG सिम उपलब्ध कराने, रेस्ट लीवर में रेगुलर गेट पर जाने वाले ट्रैकमैनों को गेट अलाउंस दिलाने, तथा कुछ यूनिटों में सिंगल कीमैन की संख्या बढ़ाकर डबल करने के मुद्दे रखे गए।इसके अलावा NKJ यूनिट 5 और 6 के लिए यात्री प्रतीक्षालय को फिलहाल टूल रूम में कन्वर्ट करने, कटनी उपमंडल की विभिन्न यूनिटों में टूल रूम के सुधार अथवा नए निर्माण, तथा निवार और कटनी साउथ कॉलोनी में मच्छर जाली लगाने को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में उपमंडल के ट्रैकमैनों के लिए ओवरटाइम रजिस्टर रखने, साथ ही उपमंडल के सभी रेलवे गेटों में पुताई, छपाई और आवश्यक रखरखाव कार्य कराने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कटनी Aden लाइन से प्रदीप कुमार WCRMS मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, उपमंडल सचिव अनिल यादव, सहायक मंडल सचिव अर्जुन बैरागी शाखा कार्यकारिणी सदस्य विवेक कुमार पाल सहित उपमंडल के सभी OS और सुपरवाइजर मौजूद रहे।
इस बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया और सुविधाओं तथा कार्यस्थल की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर चर्चा की गई।






