“अनंत चतुर्दशी पर मीट दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 2 दुकानदारों पर जुर्माना, मिशन चौक पर मांसाहारी पदार्थों की बिक्री का मामला, दोनों दुकानों को कराया बंद”

कटनी में अनंत चतुर्दशी पर्व के मद्देनजर मांसाहारी पदार्थों के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध के शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने पर नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई की है। मिशन चौक स्थित दो मीट दुकानों पर जुर्माना लगाने के साथ ही दोनों दुकानों को बंद कराया गया।


दरअसल, अनंत चतुर्दशी पर्व के अवसर पर शासन द्वारा मांसाहारी पदार्थों के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी दौरान मिशन चौक क्षेत्र में इन निर्देशों के उल्लंघन की सूचना नगर निगम प्रशासन को मिली। सूचना के आधार पर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। टीम ने न्यू गोल्डन एग्ज एंड चिकन सेंटर और इंडियन एग्ज एंड चिकन सेंटर पर जांच की।

कार्रवाई के दौरान दोनों दुकान संचालकों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही दोनों दुकानों को बंद करा दिया गया। यानी दोनों दुकानों पर कुल दो हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। नगर निगम प्रशासन ने संबंधित व्यवसायियों को शासन के निर्देशों और निर्धारित नियमों का पालन करने की हिदायत दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में दोबारा नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अनंत चतुर्दशी पर्व को देखते हुए नगर निगम प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य व्यवसायियों पर भी निगरानी रखे जाने की बात कही गई है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING