झलवारा में देररात असामाजिक तत्वों का उपद्रव घर पर घड़ी ट्रैक्स वाहन पर पथराव, भयभीत हुआ किसान परिवार , 100 डायल से की शिकायत

कटनी। थाना एनकेजे अंतर्गत ग्राम झलवारा वार्ड नंबर 1 में देररात एक ट्रैक्स वाहन पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दहशत फैला दी। घटना में गाड़ी के कांच टूट गए और अचानक हुई इस वारदात से घर के लोग सहम कर बाहर निकल आए। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, उपद्रवी युवक मौके से फरार हो चुके थे।

मिली जानकारी के अनुसार, झलवारा निवासी किसान कृष्ण कुमार पटेल के घर के बाहर खड़ी ट्रैक्स गाड़ी पर कुछ युवकों ने अचानक पत्थर फेंके। इससे वाहन के कांच टूट गए और परिवार में भय का माहौल बन गया।

घटना के बाद पीड़ित परिवार द्वारा 100 डायल पर सूचना दी गई। चूंकि एनकेजे थाना गांव से काफी दूरी पर स्थित है, इसलिए परिजन तत्काल थाने नहीं पहुंच सके और फोन से ही शिकायत दर्ज कराई।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING