” बीना-नागदा स्पेशल ट्रेन में मिला नवजात, रेलवे में मचा हड़कंप; जिला अस्पताल के NICU में भर्ती”

कटनी में बीना-नागदा स्पेशल ट्रेन में नवजात मिलने की सूचना से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। ट्रेन क्रमांक 09341 के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही रेलवे अधिकारियों, जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने महिला आरक्षक की मौजूदगी में नवजात को नीचे उतारा।

इसके बाद उसे जिला अस्पताल के NICU वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक, बाकलेटा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के इंजन के पीछे वाली बोगी से ड्राइवर को नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। ड्राइवर ने तत्काल ट्रेन के गार्ड को सूचना दी, जिसके बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि ट्रेन की खाली बोगी में करीब डेढ़ माह की नवजात बच्ची मिली है। चिकित्सकों के अनुसार, बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उसे एहतियातन गहन चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। वहीं, जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात को ट्रेन में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING