“30 किसानों का तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण सह भ्रमण, कलेक्टर ने दो रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना तीन दिवसीय प्रशिक्षण में उन्नत खेती की तकनीकी का प्रत्यक्ष करेंगे अवलोकन”

कटनी में किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने की पहल की गई है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की राज्य पोषित योजना के तहत जिले के 30 किसानों को तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण सह भ्रमण के लिए सिवनी और छिंदवाड़ा रवाना किया गया। कलेक्टर आशीष तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किसानों के दल को रवाना किया।

कृषि भ्रमण के दौरान किसान कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी और छिंदवाड़ा पहुंचकर उन्नतशील किसानों के खेतों और आधुनिक एवं संरक्षित खेती के फार्मों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवीन कृषि पद्धतियों और वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी जाएगी। किसानों को स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट सहित अन्य उन्नत उद्यानिकी फसलों की खेती, उत्पादन और प्रबंधन की तकनीकों से भी रूबरू कराया जाएगा। इसके साथ ही संरक्षित खेती, कृषि नवाचार और आधुनिक तकनीकों के प्रयोग की जानकारी दी जाएगी।

इस प्रशिक्षण सह भ्रमण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि उद्यानिकी फसलों का क्षेत्र विस्तार हो और किसान उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING