
कटनी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने नो-पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की। खिरहनी ओवरब्रिज और बरगवां ब्रिज के नीचे अंडरपास में सड़क पर वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वाले 25 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 12 हजार 500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने यह कार्रवाई की। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में खिरहनी ओवरब्रिज अंडरपास और बरगवां ब्रिज के नीचे अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान नो-पार्किंग क्षेत्र में अनावश्यक रूप से वाहन खड़े कर आवागमन बाधित करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने 25 वाहनों के चालान काटे और कुल 12 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया कार्रवाई के साथ ही वाहन चालकों को समझाइश भी दी गई कि अंडरपास, ओवरब्रिज, सड़क, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें। यातायात पुलिस ने निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।






