‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत हिरवारा में स्वच्छता कार्यक्रम, मंदिर परिसर को बनाया प्लास्टिक मुक्त’

कटनी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के प्रथम दिवस ग्राम हिरवारा में विकासखंड स्तरीय ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्री हनुमान मंदिर एवं यज्ञशाला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

ग्राम हिरवारा स्थित श्री हनुमान मंदिर एवं यज्ञशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाना और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई और उपस्थित लोगों को स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर स्वच्छता और जनभागीदारी को लेकर चौपाल का भी आयोजन किया गया। विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र ने 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी कार्यक्रम में ग्राम सरपंच हीरामन चक्रवर्ती, जीआरएस महेंद्र, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अजय बर्मन, नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष आर.एल. चौधरी, साध्वी जन कल्याण समिति की अध्यक्ष साध्वी निगम, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सरसवाही एवं हिरवारा के अध्यक्ष संत कुमार सेन सहित अन्य पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की परामर्शदाता रोशनी कुशवाहा, भारती बर्मन सहित छात्र-छात्राएं वंदना गेलानी, ओम प्रकाश तिवारी, संदीप तिवारी, शिवम और काजल निगम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का समन्वय, संचालन एवं आभार प्रदर्शन सेक्टर क्रमांक 5 हीरापुर-कौड़िया की नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति की अध्यक्ष साध्वी निगम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के साथ-साथ अपने आसपास के वातावरण को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING