फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर पटवारी निलंबित, 2363 के लक्ष्य में सिर्फ 39 आईडी बनीं”  

कटनी जिले में शासकीय अभियानों और जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर अब कार्रवाई की जा रही है। राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आने पर एसडीएम कटनी जितेन्द्र पटेल ने तहसील बड़वारा के पटवारी मोहन सिंह बरकड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

दरअसल, पटवारी मोहन सिंह बरकड़े के प्रभार क्षेत्र में फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति बेहद असंतोषजनक पाई गई। 20 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक 2363 फॉर्मर आईडी बनाए जाने के लक्ष्य के विरुद्ध महज 39 आईडी तैयार की गईं। वहीं, जांच के दौरान 1470 प्रकरण लंबित पाए गए। इसके अलावा प्रभार क्षेत्र में सीएम हेल्पलाइन के 15 प्रकरण भी लंबित मिले। कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित पटवारी को पहले भी 13 जुलाई और 8 सितंबर 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। हालांकि, दोनों नोटिस के जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। इसके बावजूद लंबित कार्यों के निराकरण और अभियान की प्रगति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।तहसीलदार बड़वारा की रिपोर्ट के आधार पर मामले को गंभीरता से लेते हुए पटवारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई।

जांच में संबंधित कर्मचारी का कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 3(1), 3(2) और 3(3) के उल्लंघन के साथ मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम, 1966 के नियम 9(2) के अंतर्गत कदाचरण की श्रेणी में पाया गया। इसके बाद एसडीएम कटनी जितेन्द्र पटेल ने पटवारी मोहन सिंह बरकड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय बड़वारा निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING