“धान कटाई सीजन में यात्रियों को राहत! कटनी साउथ–मालखेड़ी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन”

कटनी। बीना स्टेशन पर चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कटनी मुड़वारा–बीना मेमू सेवा निरस्त की गई है। इसी बीच धान कटाई के मौसम में यात्रियों और श्रमिकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेल प्रशासन ने कटनी साउथ से मालखेड़ी के बीच दैनिक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

गाड़ी संख्या 09015/09016 कटनी साउथ–मालखेड़ी–कटनी साउथ अनारक्षित विशेष रेल सेवा 30 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी। सुबह गाड़ी संख्या 09015 कटनी साउथ से 5 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी और कटनी मुड़वारा, रीठी, सलैया, बांदकपुर, दमोह, पथरिया, गणेशगंज, सागर, जरूआ खेड़ा और खुरई होते हुए दोपहर 12 बजे मालखेड़ी पहुंचेगी वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 09016 मालखेड़ी से दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी और खुरई, जरूआ खेड़ा, सागर, गणेशगंज, पथरिया, दमोह, बांदकपुर, सलैया, रीठी और कटनी मुड़वारा होते हुए रात 8 बजकर 40 मिनट पर कटनी साउथ पहुंचेगी।

 

इस विशेष ट्रेन में कुल 17 कोच रहेंगे। इनमें 5 सामान्य, 8 स्लीपर, 2 थर्ड एसी और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं।

 

।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING