“मालगाड़ियों में टेल लैंप लगाने के आदेश का विरोध, रनिंग कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश’

कटनी में बिना ट्रेन मैनेजर के चलने वाली मालगाड़ियों में सहायक लोको पायलट द्वारा टेल लैंप लगाने के रेलवे बोर्ड के आदेश का विरोध शुरू हो गया है। NFIR ने 25 सितंबर को पत्र जारी कर इस आदेश पर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद NFIR के संयुक्त महामंत्री और WCRMS के महामंत्री के आह्वान पर पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलों की विभिन्न लॉबी में रनिंग कर्मचारी काली पट्टी बांधकर ड्यूटी कर विरोध जता रहे है। इसी क्रम में जबलपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष संतोष यादव और मंडल सचिव एस.एन. शुक्ला के नेतृत्व में जबलपुर, कटनी, न्यू कटनी जंक्शन, सतना, सागर और ब्यौहारी लॉबी से विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की गई।

 

कटनी ब्रांच के अध्यक्ष ए.के. यादव, न्यू कटनी जंक्शन मेन ब्रांच के अध्यक्ष बी.के. राय सहित बड़ी संख्या में रनिंग कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर रेलवे बोर्ड के आदेश का विरोध किया गया इस दौरान रोहित सिंह, राजेश यादव, रमेश पटेल, एल.पी. तिवारी, मायाशंकर, रमाशंकर, संतोष कुमार, शैलेंद्र वर्मा, अमरनाथ चौरसिया, बी.एल. मीना, विनोद यादव, हिमांशु कुमार, बी.के. यादव, अवधेश यादव, सुमन कुमार, सतीश कुमार, उदय राज, रवि मौर्य और बबलू कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

कर्मचारियों का कहना है कि रेलवे बोर्ड के इस आदेश को लेकर NFIR ने औपचारिक रूप से आपत्ति दर्ज कराई है। विरोध के तहत फिलहाल काली पट्टी बांधकर ड्यूटी की जा रही है। कर्मचारियों ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में द्वार सभा, धरना और अन्य आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के जरिए विरोध को और तेज किया जाएगा।

फिलहाल रनिंग कर्मचारियों का यह विरोध रेलवे बोर्ड के आदेश के खिलाफ जारी है। अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन और कर्मचारी संगठनों के बीच इस मुद्दे पर आगे क्या समाधान निकलता है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING