“सेवा संकल्प अभियान में “मेरे सपनों का भारत” पर चित्रकला और राष्ट्रगीत प्रतियोगिता”

कटनी। श्री सत्यनारायण संस्कृत पाठशाला के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” विषय पर चित्रकला एवं राष्ट्रगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार योगेश खरे एवं समाजसेवी जगदीश ठाकुर की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि बताते हुए सेवा और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता पर जोर दिया।

वक्ताओं ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक सेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े योगदान को रेखांकित करना है।इस अभियान के तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सेवा सेतु शिविर, स्कूली प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न सेवा उन्मुख कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में विद्यालय में आयोजित “मेरे सपनों का भारत” चित्रकला एवं राष्ट्रगीत प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में जिनेन्द्र त्रिपाठी एवं प्रचार बी.एन. मिश्र ने अपने उद्बोधन से कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING