“खुली खदान में युवक का शव मिलने से हड़कंप, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल”

कटनी शहर में खुली पड़ी खदानें लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनी हुई हैं। रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवां इलाके में एक खुली खदान से 32 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद एक बार फिर इन खदानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मृतक की पहचान माधव नगर थाना क्षेत्र के इंदिरा ज्योति कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड निवासी 32 वर्षीय अरुण तिवारी के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अरुण तिवारी पेशे से ड्राइवर था और पिछले दो दिनों से घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

इसी बीच रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवां स्थित खदान में अरुण तिवारी का शव मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खदान के पानी से शव को बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही हैवहीं इस घटना ने शहर और आसपास के इलाकों में मौजूद खुली खदानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बरगवां क्षेत्र की खदानों में पहले भी हादसों की घटनाएं सामने आने की बात कही जाती रही है।

 

शहर के कई हिस्सों में खुली खदानें और गहरे गड्ढे लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। स्थानीय स्तर पर इन स्थानों पर सुरक्षा घेरा, चेतावनी बोर्ड या अन्य सुरक्षा इंतजाम किए जाने की मांग उठती रही है।

फिलहाल पुलिस अरुण तिवारी की मौत के मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं इस घटना के बाद अब सवाल यह है कि शहर में मौजूद खुली खदानों को लेकर प्रशासन सुरक्षा के क्या इंतजाम करता है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING