“गणेश विसर्जन को लेकर नगर निगम की व्यापक तैयारी…25 सितंबर को विसर्जन पर्व, कृत्रिम और चलित कुंडों में होगी प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था”

कटनी में गणेश चतुर्थी एवं अनंत चतुर्दशी पर्व को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 25 सितंबर को होने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन और चल समारोह को लेकर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभागवार जिम्मेदारियां सौंपते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व वर्षों की तरह गणेश चौक, मघई मंदिर, हनुमान मंदिर, सुभाष चौक, झंडा बाजार, शेर चौक और आजाद चौक से होकर विसर्जन स्थलों तक जाने वाले मार्गों पर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। जुलूस मार्ग पर जरूरत के अनुसार सड़क मरम्मत और पेचवर्क, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा विशेष सफाई कराई जाएगी।

कृत्रिम जलकुंडों में होगा प्रतिमा विसर्जन

नगर निगम द्वारा पारंपरिक विसर्जन स्थलों पर कृत्रिम जलकुंड तैयार किए जाएंगे। इन कुंडों में शुद्ध जल, तिरपाल और बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी। बड़ी प्रतिमाओं के लिए आवश्यकता अनुसार वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। वहीं ड्यूटी स्टाफ के लिए वाटरप्रूफ पंडाल और कुर्सियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मसुरहा घाट में संबंधित भूमि स्वामी की सहमति से कृत्रिम कुंड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

जुलूस मार्ग और घाटों पर सफाई मित्रों की तैनाती

विसर्जन पर्व को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए जुलूस मार्ग तथा विसर्जन स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। पर्याप्त संख्या में सफाई मित्रों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही आवारा पशुओं की रोकथाम की व्यवस्था भी की जाएगी। गणेश समितियों और आयोजकों को प्रतिबंधित एवं अमानक प्लास्टिक की जगह कागज और पत्तों से निर्मित पर्यावरण अनुकूल सामग्री का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रतिमा विसर्जन के बाद कृत्रिम कुंडों की सफाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

 

प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विसर्जन स्थलों पर पेयजल और पानी के टैंकर उपलब्ध रहेंगे। कृत्रिम एवं चलित कुंडों के लिए तिरपाल, बैनर और फ्लैक्स की व्यवस्था की जाएगी। जुलूस मार्ग और प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए जनरेटर एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कंट्रोल रूम में अग्निशमन वाहन की व्यवस्था तथा विसर्जन स्थलों पर होमगार्ड, तैराक और गोताखोरों की उपलब्धता के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा।

छोटी प्रतिमाओं के लिए चलित विसर्जन कुंड

नगर निगमायुक्त ने नागरिकों और गणेश समितियों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं कि बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम जलकुंडों और घरों में स्थापित छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन चलित कुंडों में ही किया जाए। इससे पारंपरिक जलस्रोतों पर दबाव कम करने के साथ विसर्जन प्रक्रिया को सुरक्षित, व्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी।

23 से 25 सितंबर तक मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद

पर्व के दौरान स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने के लिए 23, 24 और 25 सितंबर को मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश स्वास्थ्य शाखा को दिए गए हैं।

निगम प्रशासन की नागरिकों से अपील

नगर निगम प्रशासन ने गणेश समितियों और नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित कृत्रिम एवं चलित कुंडों में ही करें। साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुए पर्यावरण अनुकूल सामग्री का इस्तेमाल करें, ताकि गणेश विसर्जन पर्व सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING