“नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार — 3000 नाइट्राजेपाम गोलियां और बाइक जप्त “

कटनी जिले में नशे के अवैध कारोबार और नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। माधवनगर थाना पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियां बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 13 हजार 500 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान सप्लाई में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। वहीं, मामले में एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

दरअसल, 19-20 सितंबर की दरमियानी रात माधवनगर थाना पुलिस क्षेत्र में भ्रमण और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान सुरम्य पार्क के आगे अमकुही पहाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया रोड पर पुलिस टीम को काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध युवक जाते दिखाई दिए पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया। पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम सचिन बर्मन, उम्र 22 वर्ष, निवासी हिरवारा और पीछे बैठे युवक ने रितिक केवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी बिरहनी फाटक बताया तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे थैले से NITRAZEPAM TABLETS IP NITZASCEN-10 की 10 पैकेट बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक इन पैकेटों में कुल 3000 नशीली गोलियां मिलीं।

पुलिस पूछताछ में सचिन बर्मन ने इन गोलियों को रोहित रावलानी निवासी बंगला लाइन से मिलने की जानकारी दी। आरोपियों से नशीली दवाओं से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके मामले में पुलिस ने रोहित नानकानी को भी गिरफ्तार किया है, जबकि रोहित रावलानी निवासी माधवनगर फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट और धारा 5/13 मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 ZK 0921 भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है और पुलिस द्वारा पूछताछ एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में सउनि वहाब खान, प्रधान आरक्षक कमलेश बैरागी, श्रीकांत सेन, पवन सिंह, विनोद विश्वकर्मा, आरक्षक लोकेन्द्र सिंह और संजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING