“कुठला क्षेत्र में चाकूबाजी से सनसनी, युवक गंभीर घायल’ जबलपुर रफर” 

कटनी जिले में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। कुठला बस्ती बस स्टैंड चौकी क्षेत्र में विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना है। हमले में प्रभु दयाल नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुठला थाना क्षेत्र में प्रभु दयाल का किसी बात को लेकर जितेंद्र यादव से विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि पट्टी पर बैठने को लेकर बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और इसी दौरान चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल प्रभु दयाल को कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया।

फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारण और पूरे विवाद की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING