“रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत”

कटनी।कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन प्रबंधन की ओर से जीआरपी पुलिस को मेमो दिया गया, जिसके बाद जीआरपी टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

सूत्रों के मुताबिक मृतक की पहचान इंदु यादव, पिता लटौरी यादव, निवासी बड़खेरा, कटनी के रूप में बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से पेट दर्द की समस्या से परेशान था। हालांकि, युवक ट्रेन की चपेट में किन परिस्थितियों में आया, इसे लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

जीआरपी पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING