“बड़वारा में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री, आंगनबाड़ी बच्चों को मिली ड्रेस” 

कटनी जिले के बड़वारा में बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा “सेवा संकल्प अभियान 2026” का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई, वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों को निःशुल्क ड्रेस प्रदान की गई। सोसायटी का यह अभियान आगामी 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के साथ जारी रहेगा।

बड़वारा ग्राम पंचायत भवन में बारडोली वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष आर.एल. चौधरी के नेतृत्व में “सेवा संकल्प अभियान 2026” का शुभारंभ किया गया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत सेवा कार्यों के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को गेहूं, चावल, दाल सहित खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों को निःशुल्क ड्रेस वितरित की गई। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देना और बच्चों की शिक्षा एवं विकास में सहायता प्रदान करना है।

 

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग अब्दुल गफ्फार, बड़वारा सरपंच श्रीमती सुनैना बाई, मंडल अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, नायब तहसीलदार रामटेके, बीएमओ आयुष यादव, सेक्टर प्रभारी गणपत कोल, कार्यक्रम अधिकारी शिवकुमार चौधरी, संस्था पदाधिकारी श्रीमती माया गुप्ता सहित बारडोली वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने संस्था द्वारा जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के हित में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। साथ ही समाज के सक्षम लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।

बारडोली वेलफेयर सोसायटी का “सेवा संकल्प अभियान 2026” 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से जारी रहेगा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING