विजयराघवगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ₹1 लाख का महुआ लाहन नष्ट — 5 लीटर कच्ची शराब जब्त

कटनी। विजयराघवगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बरहटा, गोइन्द्रा और नड़ेरा में दबिश देकर बड़ी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट किया है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में करीब एक लाख रुपये कीमत का महुआ लाहन नष्ट किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे की टीम ने 7 सितंबर 2026 को अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई की।पुलिस टीम ने ग्राम बरहटा के पारधी डेरों, ग्राम गोइन्द्रा और नड़ेरा में बहेलिया के यहां दबिश देकर अवैध रूप से शराब बनाने के लिए तैयार किए गए महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया।

इसी कार्रवाई के दौरान ग्राम रोहनिया नई बस्ती, तिरगड्डा के पास रहने वाले लक्ष्मण केवट, पिता स्वर्गीय खिलाड़ी केवट, उम्र 61 वर्ष के कब्जे से हाथ भट्टी से निर्मित करीब 5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक जगदीश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक श्यामदास कोल, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक नीतेश सिंह और प्रधान आरक्षक वाहन चालक मज्जू कोल की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING