कुठिया मोहगवा के तालाब में डूबने से 14 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में छाया मातम

बरही/कटनी। बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुठिया मोहगवा के बिछुआ टोला स्थित कुदरी हार के तालाब में डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राहुल आदिवासी, पिता शिव कुमार आदिवासी के रूप में बताई जा रही है।

 

जानकारी के मुताबिक राहुल के बाबा का निधन हुआ था और रविवार को परिवार द्वारा खारी उठाने की रस्म निभाई जा रही थी। इस दौरान परिवार के सदस्यों सहित आस-पड़ोस और रिश्तेदारों समेत करीब 40 लोग खारी उठाने के लिए गए थे।

रस्म पूरी होने के बाद सभी लोग तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान राहुल भी अन्य लोगों के साथ नहाने के लिए तालाब में उतरा, लेकिन वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जब खारी उठाने पहुंचे लोग नहाने के बाद घर लौटने की तैयारी करने लगे, तब राहुल दिखाई नहीं दिया। इसके बाद परिजनों और अन्य लोगों ने तालाब में उसकी तलाश शुरू की।

काफी खोजबीन के बाद राहुल का शव तालाब के गहरे पानी से बरामद किया गया। घटना की सूचना बरही पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। एक ओर बाबा के निधन का गम था, वहीं रस्म के दौरान 14 वर्षीय राहुल की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING