पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला,तीनों फरार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा”

कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम रोहनिया में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को फरियादी राघवेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम रोहनिया, मजदूरों का भुगतान करने बस स्टैंड के पास अमित सोनी के घर गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर प्रदीप कचेर ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि रामकिशोर कचेर ने कुल्हाड़ी से जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। वहीं नंदनी कचेर और प्रदीप कचेर द्वारा भी लाठी-डंडे से मारपीट किए जाने की बात सामने आई।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 441/26 के तहत BNS की धाराओं 296(b), 109(1), 3(5) तथा SC/ST Act की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में 50 वर्षीय रामकिशोर कचेर, 26 वर्षीय प्रदीप कचेर और 23 वर्षीय नंदनी कचेर, सभी निवासी ग्राम रोहनिया, थाना बड़वारा, जिला कटनी शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING