“जलकर राहत योजना का मिल रहा लाभ, 50% जमा करने पर 50% बकाया माफ” 

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा बकाया जलकर उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से संचालित जलकर राहत योजना का लाभ लगातार उपभोक्ताओं को मिल रहा है। योजना के तहत बकाया जलकर राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में नियमानुसार छूट दी जा रही है।

इसी क्रम में शनिवार को शासकीय अवकाश के बावजूद जलकर उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया। संत कंवरराम वार्ड, एडीएम लाइन माधव नगर निवासी दयाराम हरदासमल और महाराणा प्रताप वार्ड, एलआईजी-32 निवासी सुशीला देवी पन्नालाल कोरी ने अपनी बकाया जलकर राशि का निर्धारित 50 प्रतिशत हिस्सा जमा कराया।

योजना के तहत दयाराम हरदासमल को 98 हजार 597 रुपये, जबकि सुशीला देवी को 20 हजार 323 रुपये की बकाया राशि में छूट का लाभ मिला। यानी दोनों उपभोक्ताओं को अपने बकाया जलकर के 50 प्रतिशत हिस्से पर बड़ी आर्थिक राहत मिली।

इस कार्रवाई में निगम की राजस्व वसूली टीम के सदस्य प्रकाश पांडे, रमाकांत रावत, अशोक गर्ग, प्रभांशु तिवारी और शिवम विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही। नगर निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों से लगातार अपील की जा रही है कि जलकर राहत योजना की निर्धारित अवधि समाप्त होने में अब सिर्फ 12 दिन शेष हैं। ऐसे में पात्र उपभोक्ता अवकाश दिवस में भी निगम कार्यालय, जोन कार्यालय अथवा ऑनलाइन पोर्टल और ऐप के माध्यम से अपनी कुल बकाया राशि का 50 प्रतिशत भुगतान कर शेष 50 प्रतिशत राशि की छूट का लाभ उठा सकते हैं। नगर निगम ने उपभोक्ताओं से समय रहते योजना का लाभ लेकर अपने जलकर खाते को अद्यतन कराने की अपील की है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING