फार्मर आईडी में लापरवाही पर 9 पटवारियों को नोटिस, दो दिन में जवाब

कटनी, 27 अगस्त। किसानों की शत-प्रतिशत फार्मर आईडी बनाने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा लगातार निर्देश दिए जाने के बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर तहसील स्लीमनाबाद के 9 हल्का पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। तहसीलदार स्लीमनाबाद ने सभी संबंधित पटवारियों से दो दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

नोटिस पाने वालों में हल्का भेड़ा की पटवारी नेहा मिश्रा, मवई एवं चरगवां के पटवारी अनंत गुप्ता, पौनिया एवं सैलारपुर के पटवारी शांतनु गोरे, सरसवाही के पटवारी दिलराज सिंह, पहरूआ के पटवारी महेन्द्र मिश्रा, बंधी एवं धूरी के पटवारी योगेन्द्र सिंह, सलैयाफाटक एवं भूला के पटवारी देवलाल पटेल, कनौजा की पटवारी सुकन्या पाण्डेय तथा गुदरी की पटवारी किरन सेन शामिल हैं।

25 अगस्त के कैंप में भी नहीं हुई अपेक्षित प्रगति

तहसीलदार द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि फार्मर आईडी निर्माण को लेकर संबंधित पटवारियों को बार-बार निर्देश दिए गए, लेकिन कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं लाई गई। ‘एग्रीस्टेक पंजीयन, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान’ के तहत 25 अगस्त को आयोजित कैंप में भी कुछ पटवारियों द्वारा शून्य अथवा अपेक्षित प्रगति नहीं किए जाने का उल्लेख किया गया है।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि पूर्व में भी संबंधित पटवारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे।

दो दिन में जवाब, कार्रवाई की चेतावनी

संबंधित पटवारियों को दो दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में जवाब नहीं देने या जवाब समाधानकारक नहीं पाए जाने पर एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

नोटिस में कार्य के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का उल्लेख करते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3(1) के उपनियम (एक), (दो) एवं (तीन) के उल्लंघन की बात कही गई है।

साथ ही मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत वेतन वृद्धि रोकने और विभागीय जांच की कार्रवाई प्रस्तावित किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING