“कटनी ITI कैंपस ड्राइव में 111 अभ्यर्थी चयनित, युवाओं को मिला रोजगार का मौका 176 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, टेस्ट और इंटरव्यू के बाद 111 का चयन”

 

कटनी, 20 अगस्त 2026। हुनर, हौसले और बेहतर भविष्य के सपने के साथ रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कटनी में रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया। शासकीय आईटीआई कटनी में Excellence HR Consultants द्वारा एक दिवसीय रोजगार कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। कैंपस ड्राइव में चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों से गुजरने के बाद 111 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया, जिसमें 7 युवतियां भी शामिल हैं।

कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर आयोजित इस रोजगार कैंपस में कुल 176 अभ्यर्थी रोजगार की उम्मीद लेकर पहुंचे। अभ्यर्थियों की योग्यता परखने के लिए टेस्ट, मूल्यांकन और साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई गई।

टेस्ट से इंटरव्यू तक, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

रोजगार कैंपस में शामिल 176 अभ्यर्थियों में से 149 अभ्यर्थी निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पाए गए। इसके बाद आयोजित टेस्ट में 141 अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि 8 अभ्यर्थी सफल नहीं हो सके और 9 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों में से 133 युवाओं को साक्षात्कार के लिए अवसर मिला। साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 111 अभ्यर्थियों का चयन रोजगार के लिए किया गया।

इस तरह कैंपस ड्राइव में शामिल बड़ी संख्या में युवाओं ने चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को पार करते हुए रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

बेटियों ने भी दिखाई तकनीकी प्रतिभा

रोजगार कैंपस की खास उपलब्धि यह रही कि चयनित 111 अभ्यर्थियों में 7 युवतियां भी शामिल हैं। यह युवतियों की तकनीकी शिक्षा और कौशल के क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। अवसर मिलने पर बेटियां भी तकनीकी दक्षता के साथ रोजगार के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।

ITI प्रशिक्षण से रोजगार तक का सफर

कंपनी की चयन प्रक्रिया के दौरान पैनल एचआर राजकुमार एवं श् विष्णु उपस्थित रहे। वहीं रोजगार कैंपस के सफल आयोजन में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर श्री विकास गर्ग और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शासकीय आईटीआई कटनी द्वारा युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उन्हें सीधे रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। उद्योगों की जरूरत के अनुरूप युवाओं को तैयार करने और प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को कंपनियों से जोड़ने के लिए नियमित रूप से रोजगार कैंपस और प्लेसमेंट गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

रोजगार से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते युवा

नोडल प्राचार्य  देवेश कुमार मिश्रा ने चयनित सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रोजगार कैंपस युवाओं को सीधे उद्योगों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। शासकीय आईटीआई कटनी का निरंतर प्रयास है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिक से अधिक युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING