“शराब पीकर ऑटो चलाना पड़ा भारी,एएसपी ने खुद किया ब्रेथ एनालाइजर से चेक” ब्रेथ एनालाइजर में पकड़ा गया चालक”

कटनी। जिले में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने शहर भ्रमण के दौरान चांडक चौक पहुंचकर यातायात व्यवस्था एवं वाहन चेकिंग का जायजा लिया। मौके पर यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह पुलिस बल के साथ वाहन चालकों की जांच कर रहे थे।

एएसपी कमल मौर्य ने स्वयं ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांच की।

इस दौरान सीताराम गुप्ता पिता तुलसी राम गुप्ता, निवासी अमीरगंज, कटनी ऑटो चलाते हुए शराब के नशे में पाया गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब का सेवन पाए जाने पर यातायात पुलिस ने चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की।

एएसपी ने यातायात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार प्रभावी रूप से जारी रखा जाए और नियमित वाहन जांच की जाए।

कटनी पुलिस की अपील: शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। नशे की हालत में वाहन चलाना चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। सुरक्षित यातायात के लिए यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING