“बड़वारा में प्रशासन का बड़ा एक्शन: ₹1-₹2 के सिक्के न लेने पर FIR की चेतावनी”

कटनी बड़वारा। क्षेत्र में ₹1 और ₹2 के वैध भारतीय सिक्के स्वीकार नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अब प्रशासन सख्त कार्रवाई के मूड में है। सामाजिक कार्यकर्ता जय सूर्यवंशी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के बाद तहसीलदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे बड़वारा क्षेत्र में सार्वजनिक मुनादी करवाकर दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है।

लाउडस्पीकर के जरिए कराई गई मुनादी में व्यापारियों और दुकानदारों से कहा गया कि वैध भारतीय मुद्रा के सिक्के लेने से इनकार न करें। सिक्के स्वीकार नहीं करने की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई और FIR दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।

ज्ञापन के बाद हरकत में आया प्रशासन

बताया गया कि क्षेत्र में लंबे समय से ₹1 और ₹2 के सिक्कों को बंद होने की अफवाह के चलते आम लोगों, मजदूरों और छोटे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जय सूर्यवंशी ने स्थानीय नागरिकों और अपनी टीम के साथ तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा था।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई थी कि वैध भारतीय मुद्रा को स्वीकार नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाए। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी।

मुनादी से दुकानदारों को साफ संदेश

प्रशासन के निर्देश के बाद रविवार को बड़वारा क्षेत्र में मुनादी कराकर व्यापारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद आम नागरिकों में राहत का माहौल है। वहीं, प्रशासन की चेतावनी के बाद अब दुकानदारों के बीच भी हड़कंप की स्थिति है। लोगों का कहना है कि यदि कोई दुकानदार वैध सिक्के लेने से इनकार करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

बड़वारा में प्रशासन की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि वैध भारतीय मुद्रा को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर अब सख्ती से रोक लगाने की तैयारी है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING