बारिश में भी नहीं थमा देशभक्ति का जज्बा, कटनी में उमड़ा तिरंगे का सैलाब सबहेडिंग: हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा पदयात्रा, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजा शहर

कटनी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम से भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। रिमझिम बारिश के बीच हजारों छात्र-छात्राओं, नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के जज्बे के साथ यात्रा में सहभागिता की। पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।

तिरंगा पदयात्रा का शुभारंभ खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर प्रीति संजीव सूरी, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

यात्रा फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड से प्रारंभ होकर स्टेट बैंक तिराहा, गांधी द्वार, जैन मंदिर, खेरमाई मंदिर, घंटाघर, सराफा कपड़ा बाजार, सुभाष चौक और मोहन टॉकीज होते हुए वापस फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड पहुंची। यहां राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

यात्रा के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे, बैंड-बाजों की धुन और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया। बारिश की फुहारों के बीच उमड़ा जनसैलाब तिरंगा यात्रा के उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना का गवाह बना।

सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने यात्रा को संबोधित करते हुए उपस्थित नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”