“लाल पहाड़ी बनेगी कटनी की ‘ग्रीन लंग’! 4500 से ज्यादा पौधे रोपे, हरियाली अभियान तेज”

कटनी को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित शहर बनाने की दिशा में नगर निगम का बड़ा अभियान बरगवां स्थित लाल पहाड़ी अब हरियाली की नई पहचान बनने जा रही है। निगमायुक्त तपस्या परिहार के मार्गदर्शन में यहां अब तक 4500 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। इस अभियान में आम नागरिकों से लेकर छात्र, सामाजिक संगठन और सरकारी कर्मचारी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

नगर पालिक निगम कटनी द्वारा बरगवां की लाल पहाड़ी को विकसित कर शहर की प्राकृतिक “ग्रीन लंग” बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यहां नीम, पीपल, बरगद, सागौन सहित छायादार, फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया जा रहा है। निगम प्रशासन पौधों की सुरक्षा और नियमित देखरेख की भी व्यवस्था कर रहा है ताकि हर पौधा भविष्य में विशाल वृक्ष बन सके।

इस हरित अभियान की खास बात जनभागीदारी है। जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संस्थाएं और शासकीय अधिकारी-कर्मचारी मिलकर लाल पहाड़ी को हराभरा बनाने में जुटे हैं। निगम का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र को पर्यावरण संरक्षण का मॉडल बनाना है।

निगमायुक्त तपस्या परिहार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, बेहतर जल संरक्षण और संतुलित जलवायु का उपहार देता है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

नगर निगम ने शहरवासियों, सामाजिक संगठनों और संस्थाओं से अपील की है कि वे निगम कार्यालय से संपर्क कर चिन्हित स्थलों पर पौधारोपण करें। निगम की ओर से पौधे, रोपण की व्यवस्था और तकनीकी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

SANSKRITIIAS , IAS COACHING