“मास्टर्स एथलेटिक्स संघ मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव संपन्न, आलोक कुमार जूडराज बने नए सचिव” 

कटनी। मास्टर्स एथलेटिक्स संघ मध्य प्रदेश की विशेष चुनावी सभा का आयोजन रविवार, 26 जुलाई 2026 को दोपहर 12:30 बजे इंडियन कॉफी हाउस, बरगवां (कटनी) में संपन्न हुआ। सभा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों एवं संघ सदस्यों की उपस्थिति में संगठन के रिक्त पदों पर निर्विरोध चुनाव कराया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

उल्लेखनीय है कि इस दौरान सभा के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम सभापति भागवत प्रसाद तंतुवाय (सेवानिवृत्त सहायक श्रम आयुक्त) का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके बाद संघ के अध्यक्ष एम. जॉर्ज (जबलपुर), कोषाध्यक्ष सोनी प्रसाद (जबलपुर), संरक्षक श्रीमती गौतमी राव (अध्यक्ष, कटनी जिला मास्टर्स एथलेटिक्स संघ), वरिष्ठ खिलाड़ी सुसे नादा (जबलपुर), तकनीकी सलाहकार फारूक अंसारी एवं एम. बनर्जी तथा कानूनी सलाहकार शिव कुमार जायसवाल का भी सम्मान किया गया। उपस्थित सभी खिलाड़ियों एवं सदस्यों का मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। संघ अध्यक्ष एम. जॉर्ज ने मास्टर्स एथलेटिक्स संघ की गतिविधियों एवं संगठन की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि रिक्त पदों पर योग्य पदाधिकारियों के चयन के उद्देश्य से इस विशेष चुनावी सभा का आयोजन किया गया है। चुनावी प्रक्रिया के दौरान सचिव पद के लिए कटनी निवास आलोक कुमार जूडराज का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसे सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट के बीच निर्विरोध सचिव निर्वाचित किया।इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर गुरु प्रसाद एवं डॉ. डी.के. मिश्रा (जबलपुर), सह-सचिव पद पर अशोक शुक्ला (जबलपुर), संजय गिरी (कटनी) एवं निकेश्वर पटेल (मंडला) का भी निर्विरोध चयन किया गया।

कार्यकारी सदस्य के रूप में कटनी से अशोक राव, राजेंद्र बरसैंया, बृजमोहन प्यासी, संदीप मौर्य, नवीन जग्गी एवं देवी प्रसाद (डब्बू), जबलपुर से असीम जॉर्ज, राजेश उइके, अभिषेक सैमुअल, विनीत शर्मा एवं पॉलिन मनीषा जॉन, तथा मंडला से संजूलता का चयन किया गया। चयनित सभी पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया। नव-निर्वाचित सचिव आलोक कुमार जूडराज ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों एवं सदस्यों से संस्था के विकास के लिए तन, मन, धन और समर्पण के साथ सहयोग करने की अपील की।

इस दौरान कई सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने आर्थिक सहयोग देने की घोषणा भी की राजेंद्र बरसैंया, संजय गिरी, राजेश पटेल, भगत राम सिंह, अशोक राव एवं संघ संरक्षक श्रीमती गौतमी राव ने संस्था के विकास के लिए सहयोग राशि प्रदान की सभा में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले कटनी के खिलाड़ियों राजाराम यादव एवं संदीप मौर्य का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स संघ के सचिव रामफल शर्मा वीडियो कॉल के माध्यम से सभा से जुड़े और नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम अध्यक्ष  भागवत प्रसाद तंतुवाय ने सभी चयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की अंत में नव-निर्वाचित सचिव आलोक कुमार जूडराज ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

सभा में भगत राम सिंह, विभाष पाटिल, अनिल नेमा, राजकुमार सोनखरे, सुनील रजक, राजाराम यादव, सत्येंद्र शर्मा, पिंकी प्यारेलाल निगम, हरिशंकर बाजपेई, अनिल कुमार तिवारी, श्रीमती स्वाति जॉर्ज, राकेश चौधरी, अमित विश्वकर्मा, प्रवीण चक्रवर्ती, संजय गुप्ता एवं आशीष पॉल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं संघ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

“टूटा हुआ ‘A’ बना कातिलों की हार! हाईवा से कुचलकर मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा”  “मुख्य साजिशकर्ता सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, दो हाईवा, थार, फॉर्च्यूनर और मोबाइल जब्त; एक छोटे से मोनोग्राम ने खोल दी पूरी साजिश”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING