“माह मोहर्रम को लेकर कैमोर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न,सौहार्दपूर्वक त्योहार मनाने की अपील “

कटनी कैमोर।आगामी माह मोहर्रम पर्व को शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय कैमोर थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की रूपरेखा तैयार की।

प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी मौजूदगी 

बैठक में मुख्य रूप से अनुविभागीय अधिकारी वीरेंद्र धार्वे कैमोर थाना प्रभारी आशीष शर्मा उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर के विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रमुख जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध जन भी शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष केवट भाजपा मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुभाष ग्रोवर अंजुमन कमेटी सदर हाजी गुलाम भाई नगर के प्रमुख व्यवसायी नामित ग्रोवर

ताजियादारों और प्रबुद्ध जनों से संवाद

बैठक के दौरान नगर के सभी ताजियादार और विभिन्न समाज के प्रबुद्ध जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अधिकारियों ने ताजियादारों से उनके रूट और समय सारणी को लेकर चर्चा की, साथ ही सभी से अपील की कि वे परंपरा और नियमों का पालन करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। नगर के प्रबुद्ध जनों ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करने का संकल्प दोहराया

सुनील सिंगोते

 मीडिया प्रभारी-कैमोर पत्रकार संघ

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING