“पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, अखिलेश दाहिया बने कुठला थाना प्रभारी” 

 

कटनी। जिला पुलिस विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल आखिरकार रविवार देर शाम सामने आ गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के कई थाना प्रभारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। साथ ही एक ही स्थान पर पांच वर्ष से अधिक समय से पदस्थ पुलिसकर्मियों का भी स्थानांतरण किया गया है।

इस फेरबदल में सबसे अधिक चर्चा कुठला थाना प्रभारी की नियुक्ति को लेकर रही। पिछले कई दिनों से इस पद को लेकर पुलिस और प्रशासनिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। इन सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाहक निरीक्षक अखिलेश दाहिया को कुठला थाने की कमान सौंप दी है।

जारी आदेश के अनुसार, ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे को विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं रिक्त हुए ढीमरखेड़ा थाने की जिम्मेदारी निरीक्षक महिमा रघुवंशी को सौंपी गई है। विजयराघवगढ़ के तत्कालीन थाना प्रभारी रितेश शर्मा को पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में पांच वर्ष से अधिक समय से पदस्थ अन्य पुलिसकर्मियों के तबादले भी किए गए हैं। सभी संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद दर्ज कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई को प्रशासनिक पारदर्शिता, कार्यकुशलता और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आदेश जारी होने के बाद नवनियुक्त थाना प्रभारियों ने अपने-अपने नए पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING