“आदतन बदमाश जिला बदर, डुग्गी पिटवाकर कराया ऐलान,7 गंभीर मामलों का आरोपी एक साल के लिए जिला बदर”

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में गोटेगांव निवासी आदतन अपराधी छोटू उर्फ किशन पिता रवि चौधरी के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ मारपीट, बलवा, अपहरण, शीलभंग, विस्फोटक अधिनियम समेत कुल सात गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन और आरोपी की आपराधिक गतिविधियों से लोक शांति एवं सुरक्षा पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी नरसिंहपुर ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-5 के तहत आरोपी को जिला नरसिंहपुर तथा उससे लगे सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर किए जाने का आदेश जारी किया।

जिला बदर आदेश के पालन में पुलिस ने आरोपी के क्षेत्र में डुग्गी पिटवाकर सार्वजनिक उद्घोषणा कराई और आदेश की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। साथ ही आरोपी को जिले की सीमा से बाहर भेजने की वैधानिक कार्रवाई भी की गई।

पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

SANSKRITIIAS , IAS COACHING