“नगर निगम का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, अमानत राशि भी जब्त”  

कटनी नगर निगम ने विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सड़क प्रकाश व्यवस्था का काम समय पर शुरू नहीं करने और निविदा की शर्तों का पालन नहीं करने पर एक ठेकेदार को दो साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। साथ ही उसकी अमानत राशि भी जब्त कर ली गई है।

नगर पालिक निगम कटनी की निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए झिंझरी चौराहा से बिलहरी रोड तक ऑक्टागोनल पोल लगाकर सड़क प्रकाश व्यवस्था का कार्य करने वाले ठेकेदार अजय विश्वकर्मा की स्वीकृत निविदा निरस्त कर दी है। नगर निगम के अनुसार, ठेकेदार को कार्य स्वीकृति मिलने के बाद निर्धारित समय-सीमा में परफॉर्मेंस गारंटी और अतिरिक्त परफॉर्मेंस गारंटी जमा कर अनुबंध निष्पादित करना था। लेकिन कई बार सूचना और अंतिम नोटिस दिए जाने के बावजूद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं की गई ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क प्रकाश व्यवस्था का महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहा था, जिससे आम नागरिकों को असुविधा होने की आशंका थी। इसे गंभीर मानते हुए नगर निगम ने ठेकेदार की 37 हजार 386 रुपये की अमानत राशि जब्त कर ली और उसे अगले दो वर्षों तक नगर निगम कटनी की किसी भी निविदा में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया।

निगमायुक्त तपस्या परिहार ने साफ कहा है कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

SANSKRITIIAS , IAS COACHING