राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पद्मश्री मोहन नागर कटनी पहुंचे, छात्रों को दिया शिक्षा और राष्ट्रसेवा का संदेश

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पद्मश्री मोहन नागर अपने कटनी प्रवास के दौरान कटनी पहुंचे। इस दौरान उनका परिषद के पदाधिकारियों, नवांकुर संस्थाओं और छात्र-छात्राओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

उन्होंने छात्रों से संवाद कर शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और पौधारोपण भी किया कटनी शहर के महारानी लक्ष्मीबाई चौक पर जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल के नेतृत्व में उपाध्यक्ष पद्मश्री मोहन नागर का स्वागत किया गया। वहीं बड़वारा में विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र एवं नंदिनी वाटिया के नेतृत्व में नवांकुर संस्थाओं, नगर विकास प्रस्फुटन समितियों, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाताओं और छात्र-छात्राओं ने उनका भावभीना अभिनंदन किया। इस दौरान श्री नागर ने उपस्थित प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त कर सभी को शुभकामनाएं और धन्यवाद दिया।

इसके बाद पद्मश्री मोहन नागर बड़वारा के मझगवां स्थित एम फार सेवा आश्रम पहुंचे, जहां छात्रावास के बच्चों ने उनका भव्य स्वागत किया। संस्थान द्वारा सम्मान किए जाने के बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि विद्या ही वह शक्ति है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपनी जन्मभूमि, कर्मभूमि और मातृभूमि की सेवा कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा से अध्ययन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री मोहन नागर ने संस्थान परिसर में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर जबलपुर संभाग समन्वयक रवि प्रसाद बर्मन, जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल, विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, देवाशीष चतुर्वेदी, राम लखन चौधरी, रामानुज पांडेय, संत कुमार सेन सहित नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों और मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

“फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम सख्त: बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच’ बरगवां क्षेत्र में चला विशेष अभियान,सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर चार प्रतिष्ठान संचालकों को जारी होगा नोटिस

SANSKRITIIAS , IAS COACHING