
कटनी नगर निगम परिषद और महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर नगर निगम कार्यालय में सम्मान और शुभकामनाओं का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेयर-इन-काउंसिल सदस्यों और पार्षदों ने महापौर का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और नगर विकास में उनके नेतृत्व की सराहना की।
महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि पिछले चार वर्षों की यह यात्रा जनविश्वास, सहयोग और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए गए हैं। नगर के सर्वांगीण विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।
महापौर ने कहा कि आने वाले समय में भी अधोसंरचना विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से कटनी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। इस अवसर पर पार्षदों और मेयर-इन-काउंसिल सदस्यों ने महापौर को सफल चार वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बीते चार वर्षों में शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को नई गति मिली है और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं। उन्होंने भविष्य में भी नगर के विकास के लिए पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।









