बस्तर में जुटेंगे चार राज्यों के मुख्यमंत्री, अमित शाह की अध्यक्षता में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक

 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ राज्यों के मुख्यमंत्री भाग लेंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार इस बैठक की मेजबानी कर रही है।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच तथा विभिन्न राज्यों के आपसी मुद्दों पर चर्चा कर उनका सौहार्दपूर्ण समाधान निकालना है। बैठक में सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतर्राज्यीय परिषद के सदस्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

यह बैठक मंगलवार, 19 मई 2026 को सुबह 11 बजे से बस्तर, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी। उल्लेखनीय है कि परिषद की पिछली बैठक जून 2025 में वाराणसी में संपन्न हुई थी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING