“कटनी की बेटी वेदांती ने रचा इतिहास, CBSE में 96.8% अंक लाकर विद्यालय में किया टॉप” 

कटनी। सीबीएसई हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय एनकेजे की प्रतिभाशाली छात्रा वेदांती भानोट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वेदांती की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे नगर में खुशी और गर्व का माहौल है।

वेदांती भानोट नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी केशव कुमार भानोट “डेजू” एवं श्रीमती इंदुबाला भानोट की सुपुत्री हैं। अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर वेदांती ने यह बड़ी सफलता हासिल की है। परिणाम घोषित होते ही परिवार, मित्रों और विद्यालय परिवार में उत्साह की लहर दौड़ गई।

अपनी इस उपलब्धि पर वेदांती ने कहा कि इस सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता, विद्यालय के शिक्षकों एवं पूरे स्टाफ को देती हैं, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह संभव हो पाया।

विद्यालय के शिक्षकों, सहपाठियों एवं इष्टमित्रों ने वेदांती को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वेदांती की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनकर सामने आई है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 