अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण दर्ज – हजारों की मदिरा जब्त

कटनी जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में विजयराघवगढ़ क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कई मामलों का खुलासा हुआ है।

सीएम हेल्पलाइन और जनशिकायतों के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने विजयराघवगढ़ वृत्त के अंतर्गत कई गांवों में सघन गश्त और दबिश दी गई।

ग्राम भैंसवाही, जंगलपुरैनी, रजरवारा नंबर-1, गुड़ेहा, खरखरी और रजरवारा नंबर-2 में की गई कार्रवाई के दौरान अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया गया।

टीम ने मौके से 105 पाव प्लेन मदिरा, 52 पाव मसाला मदिरा, 18 पाव गोवा व्हिस्की और 19 केन बीयर जब्त की है। जब्त मदिरा की कुल कीमत करीब 18 हजार 540 रुपए आंकी गई है।

इस पूरी कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत 8 प्रकरण भी दर्ज किए हैं।(जिला आबकारी अधिकारी – “अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार अभियान जारी है, जनशिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके के नेतृत्व में उप-निरीक्षक केशव उइके, आंचल प्रजापति और आरक्षक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी सहित पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही।

 

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING