कटनी के छात्रों का कमाल! MP Board 12वीं एवं 10 वीं मेरिट में बनाया बड़ा मुकाम

कटनी।मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2026 के हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट यानी 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार कटनी जिले के लिए परिणाम बेहद गौरवपूर्ण और उत्साहजनक रहे हैं।

कटनी के होनहार छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। अलग-अलग संकायों में विद्यार्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञान-गणित समूह (Science-Maths) में शानदार सफलता:
पुष्कर पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, ढीमरखेड़ा के छात्र शिवम लोधी ने 500 में से 488 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
वहीं, ग्रेस मिशन इंग्लिश उच्च माध्यमिक विद्यालय, स्लीमनाबाद की छात्रा सव्यसाची पाडे ने 485 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता ने कटनी जिले का मान और बढ़ाया है।
इन होनहार विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों के छात्र भी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं।
कटनी जिले में इन सफलताओं के बाद जश्न का माहौल है और सभी जगह इन विद्यार्थियों को बधाइयाँ दी जा रही हैं।

 

दसवीं क्लास टॉप

 

01- आदित्य तिवारी – 493 बरही खन्ना बंजारी किड्स वे अकादमी स्कूल सातवां स्थान

02- प्रतिमा पिता आत्मजा सोने लाल साहू, शासकीय मॉडल स्कूल उच्चतर माध्यमिक शाला बड़वारा – 493 सातवां स्थान

03- सौरभ सिंह मार्को पिता प्रताप सिंह मार्को बरही के सरस्वती शिशु हाई सेकेंडरी स्कूल 492 आठवां स्थान

04- कुमारी श्वेता पांडे पिता उमा शंकर पांडे नोबल हार्ट पब्लिक स्कूल कटनी 492 आठवां स्थान

05- कुमारी खुशबू लोधी पिता उदय भान लोधी शासकीय स्कूल हरैया कटनी 491 9वा स्थान

06- कुमारी शिवानी पिता विनोद कुमार शासकीय स्कूल देवरा खुर्द कटनी 490 दसवा स्थान

07- कुमारी तनवी गुप्ता पिता सत्य नारायण गुप्ता ग्रेस मिशन इंग्लिश उच्चतर माध्यमिक स्कूल स्लीमनाबाद 490 दसवां स्थान

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING