
जबलपुर।पश्चिम मध्य रेल के नवागत महाप्रबंधक ने संभाला पदभार, सुरक्षा व विकास पर दिया जोर
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के नवागत महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण करने के प्रथम दिवस महाप्रबंधक कार्यालय में सभी विभागों के प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों के साथ सौजन्य भेंट की। इस दौरान रेल की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में महाप्रबंधक ने कार्यों की समीक्षा करते हुए रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही परिचालन दक्षता और समयपालन में सुधार, अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों में तेजी, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूत करने पर विशेष बल दिया।
सौजन्य बैठक के दौरान विभागाध्यक्षों ने महाप्रबंधक को अपने-अपने विभागों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम मध्य रेल देश के महत्वपूर्ण रेल जोनों में से एक है, जहाँ माल परिवहन के साथ-साथ यात्री ट्रेनों का सुचारु संचालन किया जाता है। विश्वास जताया गया कि दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में रेल जोन के समग्र विकास एवं सेवा गुणवत्ता में और अधिक सुधार होगा।






