“समय-सीमा बैठक में निगमायुक्त के सख्त निर्देश, विकास कार्यों में तेजी और जवाबदेही पर जोर” 

कटनी। नगर निगम कार्यालय में सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासकीय योजनाओं तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे हों ताकि आमजन को योजनाओं का त्वरित और वास्तविक लाभ मिल सके बैठक में समय-सीमा के चिन्हित पत्रों, शासकीय कार्यों, न्यायालयीन प्रकरणों, महापौर जनसुनवाई के लंबित मामलों और ई-नगर पालिका से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस, नालों की होगी व्यापक सफाई

नगर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने वर्षा ऋतु से पहले सभी नालों-नालियों की सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन वार्डों का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया साथ ही बाजार क्षेत्रों में शाम के समय नियमित कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जलभराव से निपटने के लिए पहले से तैयारी के निर्देश

वर्षा ऋतु में संभावित जलभराव की समस्या को देखते हुए निगमायुक्त ने एक सप्ताह के भीतर चिन्हित स्थलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने और आवश्यक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए, नाले-नालियों पर अतिक्रमण को लेकर भी तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

राजस्व वसूली बढ़ाने पर जोर, GIS सर्वे का होगा उपयोग

राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने जीआईएस सर्वे के आधार पर लक्ष्य अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए, नई संपत्तियों का सर्वे कर उन्हें निगम रिकॉर्ड में शामिल करने और जलकर के मासिक भुगतान हेतु मोबाइल एप का व्यापक प्रचार करने को कहा गया।

जल गंगा संवर्धन अभियान में तेजी लाने के निर्देश

बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बताया गया कि 100 में से 59 सोकपिट पूर्ण हो चुके हैं, जबकि नदी और कुओं की सफाई जारी है। निगमायुक्त ने शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने, सार्वजनिक प्याऊ चालू रखने और पेयजल गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

पीएम स्वनिधि, संबल योजना और ई-केवाईसी की समीक्षा के दौरान लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने और सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए। पीएम स्वनिधि योजना के नए लाभार्थियों को जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया।

जर्जर भवन, फायर सेफ्टी और अवैध निर्माण पर सख्ती

निगमायुक्त ने जर्जर भवनों पर नियमानुसार कार्रवाई, भवन अनुज्ञा मामलों में कंपाउंडिंग अभियान, फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाणिज्यिक भवनों पर सख्ती और अनाधिकृत कॉलोनियों में नए निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

ई-ऑफिस और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर

आईएचएसडीपी योजना के हितग्राहियों का सर्वे जल्द पूरा करने और ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में उपायुक्त शैलेष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री, राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING