“नगर निगम ने रचा इतिहास: 39.24 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली, 58% की जबरदस्त बढ़ोतरी”… “निगमायुक्त तपस्या परिहार की रणनीति और सख्त अभियान बना गेमचेंजर, करदाताओं की बढ़ी भागीदारी” 

कटनी। जहां नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व वसूली के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। निगम ने अब तक की सबसे अधिक 39.24 करोड़ रुपये की वसूली करते हुए पिछले साल के मुकाबले 58 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की है।

नगर निगम कटनी ने इस बार राजस्व वसूली में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है। संपत्तिकर, जलकर, किराया और अन्य मदों में प्रभावी वसूली के चलते इस वित्तीय वर्ष में कुल 39.24 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 58.16 प्रतिशत अधिक है।

इस उपलब्धि के पीछे निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की सशक्त रणनीति, लगातार मॉनिटरिंग और सख्त कार्यवाही को मुख्य कारण माना जा रहा है। उनके निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया गया, जिससे आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो संपत्ति कर में पिछले वर्ष 12.83 करोड़ की तुलना में इस वर्ष 16.47 करोड़ रुपये की वसूली हुई। वहीं जलकर में 4.4 करोड़ से बढ़कर 6.95 करोड़, बाजार किराया 1.52 करोड़ से बढ़कर 1.71 करोड़ और विविध शुल्क में 5.1 करोड़ से बढ़कर 13.38 करोड़ रुपये की वसूली दर्ज की गई। इसके अलावा भवन अनुज्ञा मद में भी 73 लाख रुपये जमा हुए।

निगम द्वारा चलाए गए अभियान के तहत वार्ड स्तर पर टीमों का गठन किया गया, घर-घर संपर्क किया गया और बकायेदारों को नोटिस जारी किए गए। जरूरत पड़ने पर तालाबंदी और वारंट जैसी सख्त कार्यवाही भी की गई। साथ ही शहर में प्रचार-प्रसार के माध्यम से नागरिकों को कर भुगतान के लिए जागरूक किया गया।
नगर निगम ने डिजिटल भुगतान, ऑन-द-स्पॉट समाधान, अवकाश के दिनों में काउंटर खुला रखने और विशेष शिविरों के आयोजन जैसे नवाचारों के जरिए करदाताओं को सुविधाएं दीं, जिससे लोगों का भरोसा बढ़ा और उन्होंने स्वेच्छा से कर जमा किया।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय निगम प्रशासन ने करदाताओं और अपनी राजस्व टीम को दिया है। निगमायुक्त तपस्या परिहार ने इसे टीमवर्क का परिणाम बताते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की है।

रिकॉर्ड वसूली से नगर निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, जिससे शहर में सड़क, स्वच्छता, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसे विकास कार्यों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING