
कटनी। अगर आप 12 या 14 अगस्त को भुसावल-कटनी एक्सप्रेस से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रेलवे ने तकनीकी कार्य के चलते इस ट्रेन को एक-एक ट्रिप के लिए निरस्त करने का फैसला किया है।
मध्य रेल के भुसावल मंडल में भादली-जलगांव रेलखंड पर पांचवीं रेल लाइन के कनेक्शन के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
इस दौरान पश्चिम मध्य रेल द्वारा संचालित गाड़ी संख्या 19013 भुसावल-कटनी एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन भुसावल से 12 अगस्त 2026 को पूरी तरह निरस्त रहेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 19014 कटनी-भुसावल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन कटनी से 14 अगस्त 2026 को एक ट्रिप के लिए निरस्त रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा NTES या रेल मदद/139 के माध्यम से अवश्य जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
फिलहाल रेलवे की ओर से यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है। ऐसी ही रेलवे और कटनी की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया के साथ।






